Home International भूकंप से फिर दहला ये राज्य, सहमे हुए लोग घरों से निकले

भूकंप से फिर दहला ये राज्य, सहमे हुए लोग घरों से निकले

0
भूकंप से फिर दहला ये राज्य, सहमे हुए लोग घरों से निकले

इस्लामाबादः पाकिस्तान में राजधानी इस्लामाबाद सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कई हिस्सों में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए।

मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुक्सान की कोई खबर नहीं है। ‘‘भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदुकुश पर्वत शृंखला में 220 किलोमीटर गहराई में था।” यूएसजीएस और पीएमडी दोनों ने पुष्टि की कि भूकंप सुबह (पाकिस्तानी समय के अनुसार) दस बजकर 13 मिनट पर आया।

यूएसजीएस ने भूकंप की तीव्रता 5.1 बताई जबकि पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने इसकी तीव्रता 5.3 बताई है। भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों अनुसार, इस्लामाबाद और पंजाब के विभिन्न इलाकों में भूकंप महसूस किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here