Home Entertainment सबसे अमीर Actress के तौर पर मशहूर है Bollywood की ये हसीना, Net Worth जान हो जाएंगे हैरान

सबसे अमीर Actress के तौर पर मशहूर है Bollywood की ये हसीना, Net Worth जान हो जाएंगे हैरान

0
सबसे अमीर Actress के तौर पर मशहूर है Bollywood की ये हसीना, Net Worth जान हो जाएंगे हैरान

मुम्बईः इंडस्ट्री में कई सितारे हैं जो अलग-अलग वजह से अलग-अलग टेगलाइन से मशहूर हैं। वहीं बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे भी हैं जोकि इंडस्ट्री से दूरी बना चुके हैं, पर अभी भी उनका इंडस्ट्री में नाम चलता है। कई सितारे ऐसे भी हैं जो बॉलीवुड से अलग होने के बाद अपना हाथ बिजनेस में आजमाना नहीं भूलते और सेक्सेस की बुलंदियों को छू रहे हैं।

बॉलीवुड में ऐसी ही एक अदाकारा हैं जोकि इंडस्ट्री की सबसे अमीर हसीना के तौर पर मशहूर है। हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की बॉलीवुड अदाकारा जूही चावला की… जिनको बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कहा जाता है।
जूही चावला आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैंस जूही चावला को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें, हुरुन रिच लिस्ट 2024 की मानें तो जूही चावला फिलहाल 4,600 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। जूही चावला कमाई के मामले में बड़े बड़े बिजनेसमैन्स को टक्कर देती हैं। जूही चावला ने ही रेड चिलीज ग्रुप की स्थापना की थी। रेड चिलीज ग्रुप के अलावा जूही चावला शाहरुख खान के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स सह-मालिक हैं जोकि एक आईपीएल टीम है।

इश्क, सल्तनत, कयामत से कयामत तक, हम है राही प्यार के, यस बॉस, अंदाज, स्वर्ग, और डर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम करके जूही चावला ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। अपने करियर की पीक पर जूही चावला ने चोरी छिपे जय मेहता के साथ शादी कर ली थी। काफी समय तक जूही चावला ने अपनी शादी की बात फैंस से छिपाई। वो नहीं चाहती थीं कि शादी की वजह से उनका करियर तबाह हो।

माना तो ये भी जाता है कि सलमान खान जैसे सितारे जूही चावला के साथ शादी करना चाहते थे। सलमान खान तो शादी का रिश्ता लेकर जूही चावला के घर तक जा पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here