Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीआईटीएस (तृतीय संस्करण) के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीआईटीएस (तृतीय संस्करण) के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:08 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के मंच पर अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पावन जयंती पर उन्हें याद किया। बोले कि उन्होंने अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के बारे में 70 वर्ष पहले नया चिंतन दिया था। उन्होंने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर है।

Contents
  • साढ़े पांच सौ से अधिक बायर्स हिस्सा ले रहे
  • दीपावली का बेहतरीन उपहार देने के लिए सीएम ने पीएम के प्रति जताया आभार
  • चार दिन में ही मार्केट में आई नई जीवंतता
  • 90 हजार से अधिक युवा ले चुके सीएम युवा उद्यमी स्कीम का लाभ
  • हुनरमंद कारीगर व हस्तशिल्पी के उत्थान के लिए अत्यंत संवेदनशील हैं पीएम
  • 77 जीआई उत्पाद के साथ यूपी देश का शीर्ष कैपिटल बना
  • यूपी ने रोजगार के नए अवसरों का किया है सृजन
  • आईटी, सेमी कंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बन रहा यूपी
  • रोड, एयर, रेल व वाटर कनेक्टिविटी में यूपी अग्रणी स्थान पर

साढ़े पांच सौ से अधिक बायर्स हिस्सा ले रहे

यह अवसर केवल ट्रेड शो का नहीं, बल्कि वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी मॉडल व मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के पीएम मोदी के विजन का स्वरूप भी है। यूपीआईटीएस के तीसरे संस्करण में 80 देशों के साढ़े पांच सौ से अधिक बायर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। यूपी के सभी 75 जनपदों से 2250 से अधिक एग्जीबिटर्स सहभागी बने हैं। ब्रांड यूपी के उत्सव की चर्चा कर योगी ने कहा कि पिछले आठ-साढ़े आठ वर्ष में आई औद्योगिक क्रांति, परंपरागत उद्यम को फिर से दिया गया जीवनदान यूपी की समृद्ध- सांस्कृतिक विरासत तथा सामाजिक विविधता को ट्रेड शो प्रतिबिंबित कर रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (तृतीय संस्करण) के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने फिरोजाबाद के शिल्पियों द्वारा बनाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा प्रधानमंत्री को भेंट की। सीएम ने पार्टनर कंट्री के रूप में रूस के साथ ही यूपीआईटीएस में आए 532 से अधिक फॉरेन बायर्स का भी स्वागत किया। सीएम ने कहा कि यह आयोजन नए भारत के नए यूपी व विकसित भारत के विकसित यूपी को बढ़ाने में कारगर साबित होगा।

दीपावली का बेहतरीन उपहार देने के लिए सीएम ने पीएम के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू करने के उपरांत यूपी में प्रथम आगमन पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम, व्यापारी, लघु एवं कुटीर उद्योग सहित सभी वर्ग व समुदायों को दीपावली का बेहतरीन उपहार देने के लिए उन्होंने यूपी वासियों की तरफ से पीएम का आभार जताया। सीएम ने कहा कि अपैरल व टेक्सटाइल, लेदर उत्पाद, हस्तशिल्प व कॉरपेट्स में यूपी देश में शीर्ष पर है। बदलते वैश्विक आर्थिक परिवेश की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए प्रधानमंत्री जी ने जीएसटी रिफॉर्म्स के माध्यम से बहुत ही महत्वपूर्ण व क्रांतिकारी कदम उठाया है।

चार दिन में ही मार्केट में आई नई जीवंतता

सीएम योगी ने कहा कि जुलाई 2017 में वन नेशन, वन टैक्स लागू हुआ था। टैक्स के अलग-अलग चार स्लैब थे, लेकिन नए सुधार के अंदर अब दो स्लैब ही जीएसटी रिफॉर्म के माध्यम से दिखेंगे। इसमें अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पिछले चार दिनों के अंदर हम लोगों ने अहसास किया है कि मार्केट में नई जीवंतता आई है। उपभोक्ता का बाजार की तरफ तेजी से रूख हुआ है। गरीब, श्रमिक, व्यापाारी, किसान हर तबके को जीवनदान मिला है। इससे व्यापक पैमाने पर रोजगार सृजन के साथ-साथ यूपी जैसे राज्य के लिए ओडीओपी सेक्टर के उद्यमियों को नया जीवनदान प्राप्त हुआ है।

90 हजार से अधिक युवा ले चुके सीएम युवा उद्यमी स्कीम का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम ने 10 वर्ष पहले कहा था कि भारत के युवा को अब जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनना होगा। पीएम स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप योजना, पीएम इंटर्नशिप समेत अनेक योजनाओं ने बैकबोन का कार्य किया है। यूपी में हम लोगों ने सीएम युवा उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को नया उद्यमी बनने की तरफ कदम उठाया है। 24 जनवरी 2025 को यूपी स्थापना दिवस पर यह स्कीम लागू हुई थी। एक वर्ष से भी कम समय में अब तक 90 हजार से अधिक युवा इस स्कीम का लाभ ले चुके हैं।

हुनरमंद कारीगर व हस्तशिल्पी के उत्थान के लिए अत्यंत संवेदनशील हैं पीएम

सीएम योगी ने कहा कि उद्यम पंक्ति में खड़े अंतिम हुनरमंद कारीगर व हस्तशिल्पी के उत्थान के लिए पीएम अत्यंत संवेदनशील हैं। परंपरागत कारीगरों व हस्तशिल्पियों को पीएम विश्वकर्मा योजना उपहार में दी गई है। राज्य सरकार की ओर से संचालित ओडीओपी के साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से चार लाख से अधिक हस्तशिल्पियों व कारीगरों को ट्रेनिंग देकर, वोकल फॉर लोकल मंत्र को स्वदेशी का संकल्प देकर हुनरमंद कारीगरों को नया बाजार उपलब्ध कराने का प्लेटफॉर्म बना है।

77 जीआई उत्पाद के साथ यूपी देश का शीर्ष कैपिटल बना

मुख्यमंत्री ने कहा कि 77 जीआई उत्पाद के साथ यूपी देश का शीर्ष जीआई कैपिटल बना है। 75 नए उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हो, इसके लिए इस वर्ष आवेदन करने जा रहे हैं। धरोहर के रूप में मौजूद प्रदेश में हजारों वर्ष की विरासत को इसके माध्यम से सजाने, संवारने व संरक्षण करने का कार्य करने जा रहे हैं। यहां भी 60 से अधिक जीआई टैग के स्टाल देखने को मिलेंगे। यूपीआईटीएस में स्टार्टअप, ओडीओपी, उभरते एक्सपोर्टर्स, महिला, नए उद्यमी, हस्तशिल्पी, आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, कौशल विकास, महिला स्वयंसेवी समूह, वन व पर्यावरण विभाग के उत्पाद व प्रयास भी प्रस्तुत किए गए हैं।

यूपी ने रोजगार के नए अवसरों का किया है सृजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में परंपरागत एमएसएमई उत्पाद (96 लाख से अधिक यूनिट) में प्रत्येक यूनिट को सामााजिक सुरक्षा की गारंटी देते हुए यूपी में आगे बढ़ाने का कार्य हुआ है। दो करोड़ से अधिक युवा रोजगार व नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। यह यूपी के अंदर कृषि के बाद रोजगार का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र बना है। आत्मनिर्भर भारत के निर्मााण में इस सेक्टर की बड़ी भूमिका है। लैंडबैंक की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहाकि यूपी ने कुछ प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क की स्कीम बढ़ाई है, जिसमें अब तक 11 प्लेज पार्क स्थापित हो चुके हैं। इसके माध्यम से भी यूपी ने तेजी के साथ निवेश को आमंत्रित किया है और रोजगार के नए अवसरों का सृजन किया है।

आईटी, सेमी कंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बन रहा यूपी

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर हर जनपद में 100 एकड़ में इंडस्ट्रियल व इंप्लाइमेंट जोन विकसित करने की योजना बढ़ाई है। इसमें स्वरोजगार व वेज रोजगार से संबंधित सभी विभागों- एमएसएमई, स्किल डेवलपमेंट, खादी-ग्रामोद्योग, बैंक व श्रम एवं सेवायोजन के कार्यालय स्थापित करने की योजना है। रोजगार या उद्यम स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को यह जोन स्किल डेवलपमेंट के साथ ही रोजगार-उद्यम स्थापित करने में मदद देगा। सीएम ने बताया कि यूपी आज आईटी, सेमी कंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफेक्चरिंग का ग्लोबल हब बन रहा है। देश की मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग का 55 प्रतिशत तथा मोबाइल कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरिंग में 50 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी यूपी की है। सेमी कंडक्टर में देश-विदेश की अग्रणी कंपनियां यूपी में निवेश कर रही हैं। इस क्षेत्र के महत्व को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आईटी क्षेत्र को भी इंडस्ट्री का दर्जा प्रदान किया है।

 

रोड, एयर, रेल व वाटर कनेक्टिविटी में यूपी अग्रणी स्थान पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड, एयर, रेल व वाटर कनेक्टिविटी में यूपी अग्रणी स्थान पर है। यूपी निवेश का आकर्षक डेस्टिनेशन बना है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चुस्त दुरुस्त है। दूसरे देशों पर निर्भरता को कम करना और स्वदेशी साधनों का बेहतर उपयोग प्रधानमंत्री का आह्वान है।

आत्मनिर्भर व विकसित भारत के लिए इंडस्ट्री, एकेडमी इंस्टीट्यूशन्स, रिसर्च व डवलपमेंट सेंटर सहित समाज के सभी अंगों को समेकित रूप से मिलकर कार्य करना होगा। ट्रेड शो इसके लिए बेहतरीन मंच बनकर उभरा है। सीएम ने उम्मीद जताई कि पीएम के मार्गदर्शन व नेतृत्व के कारण यूपी बीमारू राज्य से उबरकर विकसित भारत के ग्रोथ इंजन की प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर पाएगा।

 

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-3rd Edition) का किया शुभारंभ
Next Article Jalandhar News: नितिन कोहली और मेयर वनीत धीर ने शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

UP News: प्रयागराज मण्डल ने सभी कैटरिंग स्टाल धारकों को निर्धारित शुल्क पर बिक्री का दिया निर्देश

By Mahabir

UP News: भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

By Mahabir

UP News: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन

By Mahabir

UP News: संगम क्षेत्र में स्नान के लिए तैयार हुए घाट, सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.