बच्चे की मां पुष्पलता का कहना है कि बच्चा सड़क पर साइकिल चला रहा था साइकिल स्लिप होने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही थी। कार चालक ने बच्चे को देख भी लिया था, भगवान का शुक्र है कि बच्चा बच गया। घटना के बाद बच्चे को डॉक्टर के पास ले गए और उसका मेडिकल कराया गया। जानकारी के अनुसार बच्चे के पैर में चोट लगी है। बच्चे के पेट पर कार के पहिए के निशान भी है। मामला गंभीर होने पर तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर ली गई है।