Home Punjab>Firozpur Punjab News: Action में Police, 2 बाइक चालकों से 11 अवैध पिस्टल और 21 मैगज़ीन बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: Action में Police, 2 बाइक चालकों से 11 अवैध पिस्टल और 21 मैगज़ीन बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: Action में Police, 2 बाइक चालकों से 11 अवैध पिस्टल और 21 मैगज़ीन बरामद, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुरः पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं तलवंडी चौक पर पुलिस ने नाकेबंदी पर 2 मोटरसाइकल सवार व्यक्तियों को चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार व्यक्तियों के पास एक काले रंग का बैग था।

पुलिस ने बताया कि उनकी टीम द्वारा रूकने के इशारे को लेकर बाइक सवार व्यक्ति घबरा गए और ये दोनों बाइक सवार व्यक्ति काले रंग का बैग नाके पर छोड़ वहां से फ़रार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उक्त बैग की तलाशी ली गई तो बैग में 11 अवैध पिस्टल व 21 मैगज़ीन बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को काबू करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here