Home Punjab>Ludhiana Punjab News: हिन्दू संगठनों के 4 लोगों पर FIR दर्ज

Punjab News: हिन्दू संगठनों के 4 लोगों पर FIR दर्ज

0
Punjab News: हिन्दू संगठनों के 4 लोगों पर FIR दर्ज

लुधियानाः महानगर में अलग-अलग हिन्दू संगठनों के लोगों पर मामला दर्ज होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 4 लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। इन चारों पर फेसबुक के जरिए लगातार भड़काऊ पोस्ट शेयर करने का आरोप है। बताया जा रहा हैकि उक्त लोगों की हेट स्पीच से अलग-अलग धर्मों में दुश्मनी पैदा हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने चारों पर FIR दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, थाना हैबोवाल की पुलिस ने हिंदू संगठन के रोहित निवासी मोहल्ला स्टार सिटी के खिलाफ धारा 152,196,353 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। साहनी पर आरोप है कि वह अपने सोशल मीडिया खाते से हेट स्पीच देता है। इसी तरह थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस सोशल मीडिया सेल की जांच के दौरान हिंदू सिख जागृति सेना के प्रधान और हिंदू न्याय पीठ संस्था के सदस्य प्रवीण डंग पर भी मामला दर्ज किया है।

डंग पर आरोप है कि उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर भड़काऊ भाषण और गलत बयानबाजी की है। डंग पर पुलिस ने 196(1),353(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने शिव सेना के प्रमुख नेता चंद्रकांत चड्ढा पर भी हेट स्पीच करने पर एक्शन लिया है। चड्ढा पर पुलिस ने धारा 196(1),353 (2),BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने शिव सेना पंजाब के सदस्य भानू प्रताप पर भी हेट स्पीच करने का मामला दर्ज किया है। भानू पर भी आरोप है कि उसने फेसबुक के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की है। पुलिस ने भानू प्रताप पर धारा 196(2),353(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here