Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: चोरी, लूटपाट व नशा तस्करी के मामलों में आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar News: चोरी, लूटपाट व नशा तस्करी के मामलों में आरोपी गिरफ्तार

0
Jalandhar News: चोरी, लूटपाट व नशा तस्करी के मामलों में आरोपी गिरफ्तार

जालंधर: महानगर के थाना पतारा की पुलिस ने चोरी, लूट, डकैती व नशा तस्करी के 8 मामलों में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए डी. एस. पी. आदमपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि एस.एच.ओ. पतारा हरदेवप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा पकड़े गए आरोपी रयाज अली उर्फ सन्नी निवासी गांव कोटली थान सिंह के खिलाफ 1 दिसम्बर 2019 को थाना पतारा में आई.पी.सी. की धारा 379-बी व 411 के तहत दर्ज की गई एफ.आई.आर. नंबर-70 में अदालत ने अंडर सैक्शन 299 के तहत पी.ओ. करार दिया हुआ था।

उक्त लूट के मामले के अलावा उसके खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में 5, थाना पतारा व थाना नई बारांदरी में 1-1 मामला पहले भी दर्ज है। इससे पहले भी आरोपी कई बार जेल जा चुका है, लेकिन जेल से बाहर आकर भी गैर कानूनी कामों को अंजाम देना बंद नहीं किया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here