Home spiritual फिर दिखा Ambani का जलवा! इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बनें Mukesh

फिर दिखा Ambani का जलवा! इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बनें Mukesh

0
फिर दिखा Ambani का जलवा! इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बनें Mukesh

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी बिजनेस में 100 सबसे पावरफुल लोगों की फॉर्च्यून लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बन गए हैं। अंबानी ने इस लिस्ट में 12वां स्थान हासिल किया है। इसमें 40 इंडस्ट्री के लीडर शामिल हैं, जिनकी उम्र 30 से 90 के बीच है। उनके अलावा लिस्ट में छह भारतीय मूल के व्यक्ति शामिल भी हैं। फोर्ब्स में जानकारी मिली है कि अंबानी 98 बिलियन अमरीकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

अंबानी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज चलाते हैं, जिसका मार्केट कैप 13 नवंबर तक 16.96 लाख करोड़ रुपये है। ये ग्रुप पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल, एंटरटेनमेंट और टेलीकॉम जैसी एरिया में काम करता है। फिलहाल अंबानी की अगली पीढ़ी इस बिजनेस तो संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश, टेलीकॉम बिजनेस रिलायंस जियो के डायरेक्टर हैं और उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी एनर्जी बिजनेस में हैं। वहीं उनकी बेटी ईशा अंबानी रिलायंस की रिटेल ब्रांच को लीड कर रही हैं।

इस लिस्ट में भारतीय मूल के बिजनेसमैन सत्या नडेला भी शामिल है। सत्य नडेला इस लिस्ट मे तीसरे नंबर पर हैं। वहीं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में बिजनेस में टॉप 10 सबसे पावरफुल लोगों की लिस्ट में जगह बनाई है। वहीं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस सूची में टॉप पर रहे। बता दें कि इनके अलावा टॉप 50 में कोई अन्य भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल नहीं है।

इस लिस्ट में एडोब के सीईओ शांतनु नारायण 52वें स्थान पर हैं, जो सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री पर उनके काम को दर्शाता है। इसके साथ ही यूट्यूब के सीईओ नेल मोहन 69वें स्थान पर हैं, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और कंटेंट इंडस्ट्री में आगे है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 2021 में शॉर्ट फॉर्म कंटेंट पेश किया। वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला ने 74वें स्थान पर हैं, जबकि मेकअप ब्रांड आईज लिप्स फेस (ILF) के सीईओ तरंग अमीन लिस्ट में 94वें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here