Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: घर में आग लगने से हुआ लाखों का नुक्सान

Jalandhar News: घर में आग लगने से हुआ लाखों का नुक्सान

0
Jalandhar News: घर में आग लगने से हुआ लाखों का नुक्सान

जालंधर: महानगर के थाना रामा मंडी में पड़ते अजीत नगर के नजदीक किशनपुरा में एक घर में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह आग शॉट सर्किट के कारण लगी है। यह आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

इस मामले में बोलते हुए घर के मालिक राज कुमार ने बताया कि घर में आग लगने से उसका लाखों का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने अपाहिज व्यक्ति राज कुमार को विश्वास दिलाया है कि वह डी.सी. जालंधर को मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिक से अधिक मुआवजा दिलवालने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here