Home Mohali Punjab News: BJP प्रधान Sunil Jakhar के इस्तीफे को लेकर फिर छिड़ी चर्चा

Punjab News: BJP प्रधान Sunil Jakhar के इस्तीफे को लेकर फिर छिड़ी चर्चा

0
Punjab News: BJP प्रधान Sunil Jakhar के इस्तीफे को लेकर फिर छिड़ी चर्चा

मोहाली: भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कुछ समय पहले सुनील जाखड़ के प्रधान पद पर इस्तीफा देने की चर्चा काफी छिड़ी थी। हालांकि उस दौरान भाजपा पार्टी के नेताओं ने इस्तीफे को लेकर कहा था कि उनका इस्तीफा हाईकमान को नहीं मिला। वहीं एक बार फिर से सुनील जाखड़ के प्रधान पद से इस्तीफे को लेकर फिर से चर्चा छिड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुनील जाखड़ ने खुद ही अपने इस्तीफे की बात को कबूल किया है। उन्होंने कहा कि अभी भी उनका इस्तीफा पार्टी हाईकमान के पास पड़ा है और वह जब चाहें उन्हें पद से हटा सकते हैं। सुनील जाखड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को पंजाब में एक भी सीट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रधान होने के नाते यह उनकी नाकामी है, इस लिए उन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा दिया था।

जाखड़ ने यह भी कहा कि वह खुद पर फेलियर का धब्बा नहीं लगने देना चाहते। उन्होंने कहा कि बेशक पंजाब में उनका वोट प्रतिशत बढ़ा है पर एक भी सीट नहीं मिली। बता दें कि लंबे समय से सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरें आ रही थी। इससे पहले सुनील जाखड़ ने इसकी पुष्टि की नहीं की थी। वहीं भाजपा के कई नेता इस बात का खंडन कर रहे थे पर अब सुनील जाखड़ ने खुद इस्तीफे की बात को मान लिया है। वहीं पंजाब में होने वाले उपचुनाव के लिए भी सुनील जाखड़ प्रचार नहीं कर रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here