पंजाबः प्रशासन के दावों की खुली पोल, कैदियों ने जेल में वीडियो बनाकर की वायरल 

Written by

in

फरीदकोट: पंजाब सरकार द्वारा भले ही जेलों के पुख्ता प्रबंध किए गए है, लेकिन हकीकत कुछ ओर ही बयान कर रही है। आए दिन जेलों में हवालातियों व गैंगस्टरों द्वारा जेल की वीडियो जारी कर प्रशासन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं ताजा मामला फरीदकोट की मार्डन जेल से सामने आया है। जहां जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, उक्त जेल में कैदी व हवालाती खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जिसकी कथित तस्वीरें व वीडियो सामने आई हैं। मिली खबर के अनुसार यहां जेल में गैंगस्टरों से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इन गैंगस्टरों ने जेल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी जिसके वायरल होने पर ये मामला सामने आया। ये वीडियो राहुल दाना व हवालाती आकाश ने बनाई है। जानकारी के अनुसार इन दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी आकाश गुरलाल पहलवान की हत्या के मामले में जेल में बंद है। इस वीडियो के सामने आने से जेल सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिरकार जेल में मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *