Home Punjab>Ludhiana Punjab News: BCM School के बाहर खड़े बच्चों के बीच हुई झड़प, देखें CCTV

Punjab News: BCM School के बाहर खड़े बच्चों के बीच हुई झड़प, देखें CCTV

0
Punjab News: BCM School के बाहर खड़े बच्चों के बीच हुई झड़प, देखें CCTV

लुधियानाः दुगरी स्थित बसंत एवेन्यू से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीसीएम स्कूल के बाहर खड़े बच्चों के बीच झड़प हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं स्कूली बच्चों में हुई झड़प की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि स्कूली बच्चों में झड़प होने का यह पहला मामला नहीं है।

इससे पहले भी ऐसे स्कूलों के बाहर मारपीट के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन इस मामले में पुलिस से जांच की मांग की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि काफी मात्रा में स्कूल ड्रैस पहने लड़के-लड़कियां खड़े है। इस दौरान एक्टिवा और बाइक पर सवार कुछ युवक आते है और स्कूल के बच्चे पर हमला कर देते है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के दौरान एक सिख व्यक्ति द्वारा भी बच्चे की पिटाई की जा रही है। इस दौरान युवक की पीटाई होती देख उसके स्कूल के दोस्त भी आ जाते है।

जिसके बाद उक्त हमलावार के साथ युवकों का विवाद बढ़ जाता है। वहीं घटना के दौरान अन्य छात्रों में दहशत का माहौल पाया गया। जब युवक के दोस्त बीच-बचाव के दौरान हमला करने लगते है तो हमलावार शांत हो जाते है और वहां पर दोनों पक्ष आराम से बात करने लगते है। इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही महिला टीचर भी सिक्योरिटी गार्डी के साथ मौके पर पहुंच जाती है और बच्चों को अंदर जाने के लिए कहने लगती है।

वहीं इस मामले को लेकर एडीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि उन्हें यह वीडियो सोशल मीडिया पर मिला है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी को मामले की जांच के लिए आदेश दे दिए गए है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमलावारों की पहचान करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here