Home Breaking News कुटलैहड़ की जनता की सेवा में रहूंगा समर्पित:दविंदर भुट्टो

कुटलैहड़ की जनता की सेवा में रहूंगा समर्पित:दविंदर भुट्टो

0
कुटलैहड़ की जनता की सेवा में रहूंगा समर्पित:दविंदर भुट्टो
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की दोबड़ पंचायत से कैंसर के मरीज  चमन लाल  के हालात के बारे में जानकारी होने पर उनको बुलाकर दस हजार रुपए की आर्थिक मदद की ओर जरूरत होने पर चमनलाल को संपर्क करने की बात कही। यह पहला वाक्य नहीं है कि भाजपा नेता दविंदर भुट्टो गरीब या पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद कर रहे हैं बल्कि पर्दे के पीछे न जाने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कितने परिवारों को आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। भाजपा नेता दविंदर भुट्टो की यह समाजसेवा 20 वर्षों से लगातार चल रही है ओर लगातार कुटलैहड़ की जनता की सेवा ओर उन्हें आर्थिक रूप से मदद करना उनकी प्राथमिकता में शुमार है। ओर यही समाज सेवा भाजपा नेता दविंदर भुट्टो को कुटलैहड़ के हर घर परिवार तक पहचान बनाने में कामयाब हुई है। ज्ञात रहे जब भी भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर भुट्टो से बात की गई। तो उन्होंने कुटलैहड़ विस क्षेत्र को अपना परिवार बताकर उनके सुख दुख में बराबरी की हिस्सेदारी निभाने की बात कही है ओर लगातार कुटलैहड़ की जनता की सेवा में समर्पित भी रहते हैं। इस संबंध में भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि राजनीति बराबर बालों से की जाती है जो परिवार पीड़ित हों या जिन्हें जरूरत हो उन्हें राजनीति से क्या लेना देना है। कुटलैहड़ की जनता मेरा एक परिवार है ओर परिवार से कोई राजनीति नहीं बल्कि उनके सुख दुख में हिस्सेदारी निभाई जाती हैं।
भुट्टो ने कहा कि राजनीति मेरा पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक जरिया है। बही जब राजनीति की बात होगी तो उनके लिए बहुत मंच मिल जाते हैं। लेकिन गांव गरीब ओर जरूरत मंद परिवारों के साथ न कभी राजनीति की है ओर न ही करूंगा ओर जितना जो सके अपने कुटलैहड़ परिवार की मदद के लिए हमेशा फ्रंटफुट पर खड़ा रहूंगा। भुट्टो ने कहा कि मुझे कुटलैहड़ की जनता ने बहुत कुछ मान सम्मान दिया है। उसके लिए मैं सदा कुटलैहड़ की समस्त जनता का ऋणी रहूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here