पंजाबः नवजन्में बच्चे को कुत्तों ने नोंचा, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः नबीपुर कालोनी में नवजन्में बच्चे का शव बरामद हुआ। जिसे कुत्ते नोच कर खा रहे थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इस संबंधी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्चे के अंगों को इकट्ठा कर उसे सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में भेज दिया है। जानकारी देते हुए गांव नबीपुर के रहने वाले पूर्व सरपंच गुरजीत जलवा ने बताया कि उन्हें दोपहर के वक्त उसकी भाभी ने बताया कि गांव के पास खड़ी एक कार के पीछे कुछ कुत्ते सुअर के बच्चे को नोच कर खा रहे हैं। जब गुरजीत ने खुद वहां जाकर देखा तो वह कोई सुआर का बच्चा नहीं बल्कि मानवीय नवजन्मा बच्चे का शव को कुत्ते नोच रहे थे।

उन्होंने तुरंत इस संबंधी गांव के लोगों तथा पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उस नवजन्में बच्चे के आधे अधूरे शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंधी जब थाना सदर के प्रभारी अमनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एएसआई तिलक की डयूटी जांच के लिए लगाई गई है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जायेगी। शव के मिलने के बाद पूरे गांव में मानों सनसनी सी फैल गई है। पूरा दिन इस शव को लेकर चर्चा होती रही आखिर यहां पर दिन दिहाड़े एक नवजन्में बच्चे का शव कहां से आया। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *