पंजाबः इंसानियत शर्मसार! भाई के साथ मिलकर पिता ने बेटे को मारी गोली, मौ’त

Written by

in

10 दिंसबर को मृतक ने जाना था कनाडा

श्री मुक्तसर साहिबः हलका लंबी के गांव धौला में पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक को 10 दिसंबर को कनाडा जाना था। थाना लंबी की पुलिस ने लड़के की मां के बयानों पर पिता और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। लंबी पुलिस थाने के उप कप्तान ने बताया कि गांव धौले के शिवराज सिंह ने अपने 22 वर्षीय इकलौते बेटे नवजोत सिंह को गोली मार दी, जिसका इलाज चल रहा था और आज उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ने 10 दिसंबर को कनाडा जाना था। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण यह था कि लड़के के पिता और चाचा को शक था कि लड़का उनका बच्चा नहीं है, जिसके लिए उन्होंने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *