पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का घर में मिला शव, देखें वीडियो

बठिंडा : परसराम नगर गली नंबर 23 के एक घर में किसी व्यक्ति की गली-सड़ी लाश मिली। मृतक की लाश बुरी तरह से गली-सड़ी अवस्था में थी। मृतक के चेहरे पर कीड़े पड़े हुए थे।मृतक के सिर फटा हुआ था तथा खून निकला हुआ था। मृतक की पहचान संजय कुमार (45 वर्ष) के तौर पर हुई। सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर मनिंदर सिंह, भरत सिंगला, सौरव छाबड़ा मौके पर पहुंचे।

जिसके बाद थाना कैनाल की पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया। पुलिस की उपस्थिति में संस्था की टीम घर के अंदर दाखिल हुई। आस पड़ोस के लोगों ने बताया मृतक घर पर अकेला रहता था तथा शराब का आदि था। थाना कैनाल पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *