पंजाबः CID ​​पुलिसकर्मी और उनके परिवार पर दुकानदार ने किया हमला, देखें वीडियो

अमृतसरः जंडियाला गुरु से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाइक पर हवा भरवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक CID ​​पुलिसकर्मी  और उनके परिवार पर दुकानदार द्वारा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल के टायर में हवा भरने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले की जानकारी देते हुए घायल कीरत जोत सिंह ने बताया कि जब वह अपने पिता के साथ घर से निकला तो उसके मोटरसाइकिल के टायर में हवा कम थी और वह उक्त दुकानदार के पास चला गया। जहां उसने दुकानदार से मोटरसाइकिल के टायर में हवा भरने के लिए कहा। पीड़ित का कहना है कि दुकानदार ने टायर में हवा भरने से मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई।

जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। उक्त दुकान के मालिक द्वारा पिता पुत्र पर हमला करने के आरोप लगे। जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाए कि दुकान मालिक उन्हें घसीटकर दुकान में ले गए और मारपीट शुरू कर दी। वही बढ़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से निकले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और फिर जाकर जंडियाला गुरु के अंतर्गत मानावाला स्थित अस्पताल में दाखिल हुए। तभी दूसरे पक्ष ने वहां आकर उन पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो भी वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। उन्होंने कहा कि इसमें हमने अपने परिवार को बुलाया। इस दौरान आरोप लगे है कि परिवारिक सदस्यों पर भी दूसरे पक्ष द्वारा हमला किया गया।

उधर, थाना जंडियाला गुरु के पुलिस अधिकारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि बीती रात मोटरसाइकिल में हवा भरवाने को लेकर दुकानदार और मोटरसाइकिल चालक के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों पक्ष घायल हो गए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मोटरसाइकिल सवार के परिवार का सदस्य सीआईडी ​​में तैनात है, जो मौके पर गया था और उस पर भी दुकानदार ने हमला कर दिया। फिलहाल इन सभी मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह भी जानकारी मिली है कि दोनों पक्ष अस्पताल में दोबारा आमने-सामने हुए है। दोनों पक्षों को मेडिकल डॉट दे दिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *