पंजाब : रोडवेज की बस पर ईंट से हमला कर तोड़े शीशे, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः  फिरोजपुर शहर खाई वाले अड्डे के पास वाले फाटक के पास फाजिल्का से आरही पंजाब रोडवेज की बस और मोटरसाइकल स्वार का आपस में विवाद हो गया। मोटरसाइकिल पर सवार नौजवान और उसकी माता जा रहे थे कि पंजाब रोडवेज बस के साथ लग गया। जिसके बाद बस और मोटरसाइकिल सवार का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मोटरसाइकिल सवार नौजवान ने ईट और आरी से हमला कर बस के शीशे तोड़ दिए। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। 

बस ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया कि बस के साथ मोटरसाइकल लगने के कारण मोटरसाइकल स्वार गलियां निकालने लगा और बस के शीशे तोड़ दिए। जिससे बस से स्वरिया निकल कर नीचे उतर गई। बस कंडक्टर और ड्राइवर ने कार्रवाई की बात कही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *