पंजाबः कोहरे का कहर, स्कूल जा रहे टीचरों की कार की ट्रक से हुई टक्कर 

Written by

in

फिरोजपुरः कोहरे के कहर के चलते भले ही पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। लेकिन कोहरे के कारण सड़क हादसे में मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर किला चौक के पास से सामने आया है। जहां घर से ड्यूटी पर स्कूल जा रहे टीचरों की कार फिरोजपुर किला चौक पर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 3 टीचर घायल हो गए हैं। घायलों में 2 महिलाएं और एक पुरुष शिक्षक शामिल हैं, जिन्हें फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल टीचरों में से एक गर्भवती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *