Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस इलाके में सरपंच पर मामला दर्ज

Jalandhar News: इस इलाके में सरपंच पर मामला दर्ज

0
Jalandhar News: इस इलाके में सरपंच पर मामला दर्ज

जालंधर, ENS: पराली जलाने के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर पंजाब सरकार द्वारा लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं उसके बावजूद कुछ जगह पर किसानों द्वारा पराली जलाई जा रही है, जहां सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ केस भी दर्ज किए जा रहे है। ताजा मामला थाना सदर के इलाके से सामने आया है। जहां पुलिस ने पराली जलाने को लेकर जंडियाला मंजकी गांव के नए बनें सरपंच कमलजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरपंच ने धान की फसल से निकली पराली की आग लगाई थी। जब इस बारे में पुलिस को पता चला तो तुरंत पुलिस ने मामले मामला दर्ज कर लिया था। थाना सदर के एसएचओ सुरेश कुमार ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। थाना सदर की चौकी जंडियाला के इंचार्ज जसवीर चंद द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी बनाए गए कमलजीत सिंह की गिरफ्तारी बाकी है।

पुलिस ने ये मामला जांच अधिकारी के बयानों पर दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गांव में किसी किसान द्वारा अपनी पराली को आग लगा दी गई है। जिससे आसपास के गांवों में विजिबिलिटी कम हो गई है। पुलिस पार्टी ने तुरंत मौके पर पहुंची तो आरोपी अपना ट्रैक्टर छोड़कर वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने सरपंच कमलजीत सिंह सहित उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, सरपंच कलमजीत ने कहा कि राजनीतिक दबाव में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पराली को आग नहीं लगाई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here