Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नशीली गोलियों सहित 2 नशा तस्कर काबू, मामला दर्ज

Jalandhar News: नशीली गोलियों सहित 2 नशा तस्कर काबू, मामला दर्ज

0
Jalandhar News: नशीली गोलियों सहित 2 नशा तस्कर काबू, मामला दर्ज

जालंधर: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना मकसूदां की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को नशीली गोलियों सहित काबू किया है। इस आरोपियों के पास से गुलाबी रंग की नशीली गोलियां बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान मुनीश कुमार उर्फ मीशू तथा संदीप कुमार उर्फ दीपी के नाम से हुई है।

जानकारी देते डी.एस.पी. करतारपुर सुरेन्द्रपाल धोगड़ी ने बताया कि थाना मकसूदां के एस. एच.ओ. बिक्रम सिंह की टीम के ए. एस. आई. राजिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित नूरपुर जी.टी. रोड हाईवे से गांव शेरपुर के करीब पहुचे तो दो युवक पुलिस पार्टी को देखकर खेतों में पड़ी पराली के पास छुपकर बैठ गए। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उन दोनों से पूछताछ की तथा तलाशी लेने पर मुनीश कुमार उर्फ मीशू से 55 नशीली गोलियां तथा संदीप कुमार उर्फ दीपी निवासी मुबारकपुर से 45 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने तुरंत दोनों नशा तस्करों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here