Home Punjab>Kapurthala Punjab News: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और सास पर मामला दर्ज

Punjab News: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और सास पर मामला दर्ज

0
Punjab News: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और सास पर मामला दर्ज

कपूरथलाः सर्कुलर रोड हाउस फेड अपार्टमेंट में रहने वाले युवक ने पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाने के बाद जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की। 28 वर्षीय करण के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता नंदलाल वासी प्रीत नगर ने बताया कि उसके 2 बेटे 28 वर्षीय करण जाखू और 26 वर्षीय तरुण जाखू हैं। उ

सके बड़े बेटे करण की शादी लगभग 4 बार पहले पूजा रानी निवासी भुलाना गांव के साथ हुई थी। जो शादी के बाद दोनों पति-पत्नी अपने तौर पर सर्कुलर रोड पर बने हाउसफेड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर E-6 में किराए पर रहते थे। पिता का आरोप है कि उसका बेटा करण जब भी उससे मिलता था तो वह कहता था कि उसकी पत्नी पूजा और उसकी माता जसवीर कौर उसको बहुत परेशान करती है। वह दोनों उसके साथ मारपीट भी करती है। रात को करण ने उसे फोन कर बताया कि पूजा और उसकी माता जसवीर कौर उसको बहुत परेशान कर रही हैं।

उस समय करण की आवाज से मालूम हो रहा था कि वह बहुत घबराया हुआ है। तभी कुछ देर बाद उसकी पूजा ने फोन कर सूचना दी कि करण ने कमरे में लगे छत के पंखे के साथ चुन्नी बांधकर आत्महत्या कर ली है। जिसको वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला ले जा रही है। यह सूचना मिलने के बाद शिकायतकर्ता नंदलाल भी अपने परिवार सहित सिविल हॉस्पिटल पहुंच गया। लेकिन वहां तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने करण को मृत घोषित कर दिया।

सिटी थाना एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपी पूजा और जसवीर कौर निवासी गांव भुलाना के खिलाफ BNS की धारा 108, 3(5) के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। दोनों आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पूजा की पहले भी दो शादियां हो चुकी है। अब उसने तीसरे स्थान पर करण से शादी करवाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here