Home National दर्दनाक हादसा, स्कूल से घर जा रही 6 वर्षीय बच्ची को ईको वैन ने रौंदा

दर्दनाक हादसा, स्कूल से घर जा रही 6 वर्षीय बच्ची को ईको वैन ने रौंदा

0
दर्दनाक हादसा, स्कूल से घर जा रही 6 वर्षीय बच्ची को ईको वैन ने रौंदा

पानीपतः जिले में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, स्कूल वैन ने 6 साल की बच्ची को कुचल दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने वैन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, मृतक छात्रा के पिता अभिनंदन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं और उसकी 3 बेटिंयां है, जिनमें 6 साल की बच्ची का नाम रुचि था। रुचि एलकेजी में पढ़ती थी। दोपहर करीब 1 बजे रुचि ईको वैन में स्कूल से घर लौटी थी। वैन से जब रुचि उतरी तो वह घर की ओर आने के लिए वैन के आगे चल रही थी।

चालक ने लापरवाही करते हुए तेज रफ्तार से वैन को चला दिया, जिसकी वजह से वैन के आगे और पीछे का टायर रुचि की गर्दन पर चढ़ गया, जिसके बाद परिजन तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here