Home Punjab>Bathinda Punjab News : पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News : पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News : पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

बठिंडा : पुलिस द्वारा अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनजीत कौर(65) के तौर पर हुई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ ​​सीपा पुत्र बागा सिंह निवासी बठिंडा, दलेर सिंह पुत्र बख्शीश सिंह और सुखदीप सिंह उर्फ ​​डॉन पुत्र कुलवंत सिंह दोनों निवासी गांव मुल्तानिया जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर उससे सोने के गहने और नगदी लूटी थी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से 1 जोड़ी सोने की बालिया, एक जोड़ी सोने के टॉप्स और 2 हजार रुपए बरामद कर लिए है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपी नशे के आदी थे और नशे की लत को पूरा करने के लिए ही उन्होंने बुजुर्ग की हत्या की थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here