Home Breaking News बड़ी खबरः गृहमंत्री Amit Shah के हेलिकॉप्टर की हुई चेकिंग, देखें वीडियो

बड़ी खबरः गृहमंत्री Amit Shah के हेलिकॉप्टर की हुई चेकिंग, देखें वीडियो

0
बड़ी खबरः गृहमंत्री Amit Shah के हेलिकॉप्टर की हुई चेकिंग, देखें वीडियो

महाराष्ट्रः हिंगोली में शुक्रवार दोपहर गृह मंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर की जांच हुई। इलेक्शन कमिशन के अधिकारियों ने शाह के हेलिकॉप्टर की जांचा और उसमे रखा सामान भी खोलकर देखा। पूरी जांच की वीडियोग्राफी भी कराई गई। वहीं, शाह ने भी इस चेकिंग के वीडियो को X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- आज महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास करती है। और माननीय चुनाव आयोग के बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।

चुनाव के बीच देश के 9 बड़े नेताओं की जांच हो चुकी है। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग (EC) की सख्ती जारी है। चुनाव के बीच EC देश के 9 बड़े नेताओं की जांच कर चुकी है। 14 नवंबर को भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, गोवा के CM प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और उद्धव ठाकरे के सामानों की चेकिंग की गई थी। खड़गे नासिक में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।

हैलिपेड पर उनकी जांच की वीडियोग्राफी भी हुई। गोंदिया में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के हेलिकॉप्टर और बैग की जांच की गई। वे गोरेगांव विधानसभा सीट पर NCP(SP) उम्मीदवार के लिए प्रचार करने जा रहे थे। उद्धव ठाकरे की तीसरी बार अहमदनगर में जांच हुई। इस तरह कराड एयरपोर्ट (सातारा) पर गोवा के CM प्रमोद सावंत का सामान भी चेक हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here