दोनों बसों की टक्कर से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार यूपी रोडवेज बस जालंधर से लुधियाना जा रही थी। इस दौरान बस की एक प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। हादसे के कारण बस हाईवे फ्लाईओवर पर फंस गई। हालांकि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम हो गया, लेकिन प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को साइड करवा कर ट्रैफिक खुलवाया गया।Jalandhar News: यात्रियों से भरी 2 बसों की टक्कर के बाद हवा में लटकी बस #Jalandhar #News#GameOver #GameChanger #WorkLifeBalance pic.twitter.com/jZBqeGoQu0
— Encounter India (@Encounter_India) January 10, 2025
Jalandhar News: यात्रियों से भरी 2 बसों की टक्कर के बाद हवा में लटकी बस, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। जालंधर में आज सुबह भी कोहरे के कारण विजिबिलटी काफी कम है। यही कारण है कि शुक्रवार सुबह जालंधर से लुधियाना जा रही रोड पर सड़क हादसा हो गया। दरअसल, अंबेडकर चौक पर फ्लाई ओवर पर रोडवेज बस और प्राइवेट स्लिपर बस के बीच टक्कर हो गई।
Leave a Reply