Home National दर्दनाक हादसा: लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला

दर्दनाक हादसा: लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला

0
दर्दनाक हादसा: लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला

सोनीपतः रेलवे स्टेशन गन्नौर पर एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की दिल्ली की तरफ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर गन्नौर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी देते हुए एसआई भगत सिंह ने बताया कि पुगथला गांव की 41 वर्षीय रानी देवी वृंदावन जाने के लिए दो और महिलाओं के साथ गन्नौर रेलवे स्टेशन पर आई थी। तीनों महिलाएं प्लेटफार्म नंबर दो से लाइन क्रास कर रही थीं। दो महिलाओं ने तो लाइन क्रास कर ली, लेकिन रानी पीछे रह गई।

इसी बीच वह अंबाला की तरफ से आ रही होशियारपुर एक्सप्रेस ट्रेन ने उनको चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचने के बाद जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here