Home National 4 लाख लूट मामले में बदमाशों ने पुलिस पर किए फायर, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल

4 लाख लूट मामले में बदमाशों ने पुलिस पर किए फायर, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल

0
4 लाख लूट मामले में बदमाशों ने पुलिस पर किए फायर, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल

सोनीपतः पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों और ट्रक चालक को गोलियां मारकर 4 लाख लूटने के मामले में सोनीपत क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच एवीटी स्टाफ ने आज गांव रेवली के खेतों में लूट की योजना बना रहे जब दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जब टीम बदमाशों को पकड़ने गई तोे आरोपियों ने टीम पर गोलियां चला दी और जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों की पहचान विक्की और जयप्रकाश बिहार के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर स्तिथ गर्व पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने दो सेल्समैन और एक ट्रक चालक को गोलियां मारकर लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में एक बदमाश को धर दबोचा और गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच एवीटी स्टाफ की टीम अन्य दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here