पंजाबः पुलिस की मौजूदगी में लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

बठिंडाः पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस की मौजूदगी में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। यह नारेबाजी दल खालसा के समर्थकों के द्वारा की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिस की मौजूदगी में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही है। दरअसल, मानवाधिकार विश्व सिख दिवस के मौके पर आज बठिंडा में दल खालसा की ओर से सिंह सभा गुरुद्वारा से मार्च निकाला जा रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस के मना करने के बाद भी दल खालसा के समर्थनों की ओर से शहर में रोष मार्च निकाला गया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। बताया जा रहा हैकि इस मामले को लेकर कुछ समर्थकों को हिरासत में भी लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बंदी सिंहों की रिहाई की समर्थकों द्वारा मांग की जा रही थी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *