Home Punjab>Ludhiana Punjab News: हथियार प्रमोट करते व्यक्ति का वीडियो वायरल, Action से पहले Post की डिलीट, देखें वीडियो

Punjab News: हथियार प्रमोट करते व्यक्ति का वीडियो वायरल, Action से पहले Post की डिलीट, देखें वीडियो

0
Punjab News: हथियार प्रमोट करते व्यक्ति का वीडियो वायरल, Action से पहले Post की डिलीट, देखें वीडियो

लुधियानाः एक व्यक्ति की हथियार प्रमोट करते की वीडियो सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि उक्त व्यक्ति किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। उसे जब पता चला कि उस पर पुलिस का एक्शन होने वाला है तो उसने तुरंत वीडियो फेसबुक से डिलीट कर दी। उक्त नेता थाना लाडोवाल के गांव तलवंडी का रहने वाला है।

उक्त व्यक्ति ने नछत्तर सिंह लक्की नाम की फेसबुक ID से ये वीडियो पोस्ट किया है। उसके साथ गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति भी बैठा है। बता दें सोशल मीडिया पर हथियारों को प्रमोट करना कानूनी जुर्म है। पुलिस प्रशासन के द्वारा पहले भी कई लोगों पर हथियार प्रमोट करने के मामले दर्ज हो चुके है।

ये वीडियो की पोस्ट 1 या 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल सभी राजनीतिक पार्टियों के किसी भी सीनियर नेता ने इस संबंधी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। सभी नेताओं ने इस संबंधी चुप्पी साधी है। इस मामले में जब थाना लाडोवाल के एसएचओ हरप्रीत सिंह से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर हथियार प्रमोट करने का अधिकार नहीं है। लोगों से भी अपील है कि जिनके पास लाइसेंसी हथियार है वह उसका प्रदर्शन बिल्कुल न करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here