Home International Army Camp पर हमला, 7 की मौत, 10 गंभीर घायल

Army Camp पर हमला, 7 की मौत, 10 गंभीर घायल

0
Army Camp पर हमला, 7 की मौत, 10 गंभीर घायल

नई दिल्ली : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा हमला होने का मामला सामने आया है। यह हमला एक सुरक्षा चौकी पर हुआ है। इस हमले में सुरक्षाकर्मियों समेत करीब 7 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना के कैंप में हुए इस हमले की अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक बलूचिस्तान के कलात जिले में हुए हमले में सात लोग मारे गए और 10 लोग घायल हो गए। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि न तो प्रांतीय सरकार और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में अभी तक कोई बयान दिया है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और संघीय गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बता दें कि सुरक्षा चिंताओं के कारण बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को मोबाइल की इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं थीं। पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये उपाय किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here