Home National भाभी पर देवर ने चलाई गोली, दहशत का माहौल

भाभी पर देवर ने चलाई गोली, दहशत का माहौल

0
भाभी पर देवर ने चलाई गोली, दहशत का माहौल

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के महोबा में महिला पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। महिला पर गोली मारने का आरोप उसके सगे देवर और अन्य लोगों पर लगा है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती करवाया गया है। यह घटना जनपद के अजनर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवांखुर्द गांव की है। जानकारी के अनुसार  बबीता( 24) को उसके सगे देवर ने दो अन्य के साथ मिलकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

गोली चलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तब तक सभी आरोपी फरार हो गए। संदिग्ध रूप से महिला के पेट में गोली लगने के मामले में सगे देवर मुकेश सहित अन्य पर गोली मारने का आरोप लगा है। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां गभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पिता रामसनेही ने बताया कि 8 वर्ष पूर्व बबीता का विवाह कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा गांव निवासी महेंद्र के साथ हुआ था।

महिला का आरोप है कि दहेज के लिए पति, देवर और अन्य ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से पिछले 4 वर्षों से बबीता अपने मायके मझगवां खुर्द गांव में रह रही थी। जिसका एक 5 वर्ष का बेटा भी है। महिला द्वारा पति महेंद्र, देवर मुकेश सहित ससुरालियों पर दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे में रंजिश मानते हुए देवर मुकेश ने अपने अन्य साथियों के साथ महिला मायके पहुंचकर उसे गोली मार दी जब वह शौच क्रिया के लिए घर से निकली थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here