Home National Jhansi हादसा: पोस्टमार्टम में खुलासा, 80% तक झुलसे नवजात, हडि्डयां तक निकली

Jhansi हादसा: पोस्टमार्टम में खुलासा, 80% तक झुलसे नवजात, हडि्डयां तक निकली

0
Jhansi हादसा: पोस्टमार्टम में खुलासा, 80% तक झुलसे नवजात, हडि्डयां तक निकली

झांसीः महारानी लक्ष्मीबाई सरकारी मेडिकल कॉलेज में भीषण आग से झुलसे 10 बच्चों की मौत हो गई थी। शनिवार शाम को 7 बच्चों का 2-2 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। सभी बच्चे 80 फीसदी से अधिक जल गए थे। हडि्डयां तक निकल आई थीं। सभी के DNA सैंपल भी लिए गए हैं। 2 दिन बाद भी 3 बच्चों के शवों की पहचान नहीं हो सकी, इसलिए पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया। पहचान होने या नहीं होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम होगा।

इधर, 20 घंटे से लापता 8 बच्चों में से 7 मिल गए हैं। सिर्फ 1 बच्चा अभी तक नहीं मिल पाया है। झांसी जिला प्रशासन ने 10 बच्चों के शवों की फोटो जारी की। जानकारी अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के चलते आग लगी, फिर धमाका हो गया। पूरे वार्ड में आग फैल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here