Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद

Jalandhar News : इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद

0

जालंधर,ens : पावरकॉम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 220 केवी सब स्टेशन करतारपुर की आवश्यक मरम्मत के लिए 11 केवी सिटी फीडर करतारपुर, 11 केवी फर्नीचर बाजार फीडर, 11 केवी जंग-ए-आजादी और आर्य नगर फीडर व अन्य फीडर बंद 17 नवंबर दिन रविवार को बंद रहेंगे।

वही कई गावों में 11 केवी फीडर बाई पास और 11 केवी यूपीएस फीडर अंबगढ़ के अन्तगर्त गांव चीमा, अंबिया तोहफा, खूह ग्रंथियां, अंबगढ़, लिधड़ा चक जिंदा, आनंद नगर, बिधिपुर, लिधड़ा कॉलोनी, संतनगर आदि क्षेत्र में लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

करतारपुर क्षेत्र, जीटी रोड, फर्नीचर बाजार, मोहल्ला बलजोत नगर, बारांदरी बाजार, गंगसर बाजार, किशनगढ़ रोड बनिया मोहल्ला, आदर्श नगर, कटनी गेट, मोहल्ला सरपंच कॉलोनी, मोहल्ला बोहड़ वाला, किला कोठी साइड के अलावा गांव फतेह जलाल, खुसरोपुर, नांगल मनोहर व पहरा आदि गांवों में सुबह बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here