Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Train की चपेट में आया युवक, मौत

Jalandhar News: Train की चपेट में आया युवक, मौत

0
Jalandhar News: Train की चपेट में आया युवक, मौत

जालंधरः जनता कॉलोनी में सैर कर रहा नौजवान ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौत हो गई। 24 वर्षीय संदीप जनता कॉलोनी के बाहर समोसे और जलेबी की रेहड़ी लगाता था। संदीप के बड़े भाई दिलीप ने बताया कि वे तीन भाई-बहन थे। छोटा भाई संदीप रोज सुबह सैर करने जाता था।

घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते वह रोज शाम को जनता कॉलोनी के बाहर समोसे और जलेबी की रेहड़ी लगाया करता था। शनिवार सुबह जनता कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक में वो सैर करने गया था। सुबह काफी कोहरा भी था। इस कारण उसे ट्रेन नजर नहीं आई होगी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here