Home Punjab>Ludhiana Punjab News: CBI Officer बनकर व्यक्ति से ठगे 8 लाख रुपए

Punjab News: CBI Officer बनकर व्यक्ति से ठगे 8 लाख रुपए

0
Punjab News: CBI Officer बनकर व्यक्ति से ठगे 8 लाख रुपए

लुधियानाः शातिर ठग हमेशा अलग-अलग तरीकों से भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते रहते हैं। ताजा मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आया है जहां, एक व्यक्ति को ठगों ने सीबीआई का बड़ा अधिकारी बनकर करीब 8 लाख रुपए ऐंठ लिए।

जानकारी देते, सरकारी विभाग से रिटायर्ड भूपिंदर सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि 21 अक्टूबर को उसे फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अफसर बताया और कहा कि ईडी में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ है।

आरोपियों ने वॉट्सएप नंबर पर संपर्क रखा और दिन में हर 2 घंटे पर फोन कर डराया-धमकाया गया। ठगों ने पीड़ित को फर्जी नोटिस और अरेस्ट वारंट तक भेज दिया और कहा कि यदि उन्होंने पुलिस या किसी अन्य से संपर्क किया तो उन्हें बदनामी और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ेगा।

भूपिंदर सिंह ने बदनामी के डर के चलते आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में 21 से 29 अक्टूबर के बीच अलग-अलग समय पर पैसे ट्रांसफर किए। जब ठगों ने सारी रकम अपने खातों में ले ली तो उन्होंने संपर्क करना बंद कर दिया। फोन न उठाने पर भूपिंदर सिंह ने परिजनों को बताया और थाना साइबर क्राइम में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here