Home Punjab>Kapurthala विदेश में Kapurthala के रहने वाले व्यक्ति की मौत

विदेश में Kapurthala के रहने वाले व्यक्ति की मौत

0
विदेश में Kapurthala के रहने वाले व्यक्ति की मौत

कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी के एक व्यक्ति की इटली में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी के ताशपुर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मनजिंदर सिंह की इटली के कैंपानिया प्रांत के बट्टी पालिया शहर के पास इबोली इलाके के कैंपोलोगो में खेत में काम करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई है।

मनजिंदर सिंह के साथ काम करने वाले मनिंदर सिंह बल ने परिवार को बताया कि मनजिंदर अकेले खेतों में हल चला रहा था और वह दोपहर को अपने साथियों के साथ काम छोड़कर थोड़ी दूर खेतों में आराम करने चला गया। खेत के मालिक ने उन्हें फोन पर बताया कि मनजिंदर सिंह रिम्पा के साथ हादसा हो गया है।

मनजिंदर सिंह अपने परिवार के साथ इटली में रहते थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने मनजिंदर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here