Punjab News: पार्क में 2 युवकों पर हथियारों से लैस नौजवानों ने किया कातिलाना हमला

Written by

in

डेराबस्सीः गुलाबगढ़ रोड के एक पार्क में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां हथियारों से लैस 2 दर्जन से अधिक युवकों ने 2 युवकों पर कातिलाना हमला कर दिया। घटना में घायल नौजवानों की पहचान नवजोत सिंह पुत्र गुरजीत सिंह वासी बाला जी नगर और हर्षवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी सैदपुरा के रूप में हुई है। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ जीएमसीएच रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की। जानकारी मुताबिक नवजोत व हर्षवीर जिम करने के बाद घर लौट रहे थे। उन्हें ग्रीन स्वीट्स के पास दो युवकों ने बात करने के लिए रोका और पास ही पार्क में ले गए। वहां पहले से एक दर्जन युवक तलवारों, गंडासे, बेसबैट, डंडों आदि से लैस मौजूद थे। जिन्होंने पहले उन पर पत्थर बरसाए और बाद में कातिलाना हमला कर दिया। नवजोत सिर पर गहरी चोट लगने से बेहोश हो गया।

उसे एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। हमलावरों के कई हथियार भी मौके से पुलिस ने काबू किए है। घटना में गंभीर रूप से घायल नवजोत के अनुसार कुछ हमलावारों को वह पहचानता है जिनमें महमदपुर, शिवपुरी कालोनी के भी युवक है। पुलिस ने पीड़ितों के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *