पंजाबः मेहर चंद रोड पर स्थित Samsung के शोरूम में लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर में मंगलवार की रात को सैमसंग को शोरूम में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां मेहर चंद रोड पर नए सैमसंग के शोरूम की पहली मंजिल पर भयानक आग लग गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक इस शोरूम की पहली मंजिल पर कंपनी का रिपेयरिंग सेंटर है।

इस दौरान दुकान के कर्मचारियो ने शोरूम में धुंआ निकलता हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद शोरूम के बाहर लोग इक्ट्ठे हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पहली मंजिल पर फैले धुंए के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को ऊपर जाकर आग बुझाने में मुश्किल आ रही थी। जिससे शोरूम के पहली मंजिल के शीशे भी सीढ़िया लगाकर तोड़े गए।

घटना स्थल पर पुलिस कर्मचारी और नगर कौंसिल के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह शोरूम शशिपाल नामक व्यक्ति का है। जिसने पिछले माह ही इस शोरूम को मुहुर्त किया था। फिलहाल आग लगने के सही कारणों और हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *