Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: मां की बालियां छीनकर भाग रहे झपटमारों से भिड़ी युवती, देखें वीडियो

Punjab News: मां की बालियां छीनकर भाग रहे झपटमारों से भिड़ी युवती, देखें वीडियो

0
Punjab News: मां की बालियां छीनकर भाग रहे झपटमारों से भिड़ी युवती, देखें वीडियो

लोगों ने एक की छितर परेड कर पुलिस के हवाले किया

होशियारपुरः पंजाब में चोरी और स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहता है। कई बार पुलिस की मुस्तैदी से चोर पकड़े जाते हैं, तो कई बार पीड़ित खुद ही हिम्मत कर लूटेरों को दबोचने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसा ही मामला होशियारपुर के दसूहा के गांव बेबोवाल छन्नियां नजदीक सामने आया है जहां, एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ किसी निजी काम से गांव धौली आई थी तथा वापसी के समय दो बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रोकर उनकी बालियां झपट ली, पर महिला की बेटी की बहादुरी कारण एक लुटेरा पकड़ा गया परंतु एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए लुटेरे से एक पिस्तौल नुमा चीज भी बरामद हुई है। जानकारी देते हुए, पीड़ित महिला किरण देवी ने बताया कि वह अपनी 2 बेटियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने मायके से ससुराल गांव सवार वापस जा रही थी तभी जब वह रस्ते में थे तो बाइक पर सवार 2 नौजवानों ने उनका रस्ता रोक लिया, तभी बाइक के पीछे बैठा शख्स हाथ में पिस्तौल लिए हमारी और आया और मेरी बालियां झपट ली। इतने में बड़ी बेटी ने उस लुटेरे को पकड़ लिया परंतु उसने मेरी बेटी के सर पर हेलमेट से कई वार किए पर मेरी बेटी ने उसकी टांग पकड़ रखी थी। इतने में रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों भी शोर सुनकर रुक गए और उस लुटेरे को पकड़ लिया। हमले में किरण देवी की बेटी को सिर पर काफी चोट आई है। किरण देवी का कहना है कि एक लुटेरा बाइक समेत भागने में सफल हो गया। इस दौरान पकड़े गए लुटेरे की लोगों ने जमकर छीत्तर परेड कर दसूहा पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दसूहा में आए दिन लुट की वारदातें बढ़ती जा रही है और पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम है। पुलिस को इस और अधिक ध्यान देने की जरूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here