Home National दूल्हे का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, जीजे ने साले को मारी गोली

दूल्हे का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, जीजे ने साले को मारी गोली

0
दूल्हे का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, जीजे ने साले को मारी गोली

ग्वालियरः प्रतिदिन लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने विरोधियों को कई बार जान से भी मार देते हैं। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला गवालियर से सामने आया है, जहां छोटी सी बात को लेकर मजाक उड़ाने को लेकर दूल्हे ने गुस्से में आकर दोस्तों संग मिल ट्रांसपोर्टर व उसके साले को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी मुताबिक, आरोपी अजीत जाट ग्वालियर के बिजौली के रतवाई गांव के पास का रहने वाला है। वह कई विधायक और पूर्व विधायकों का खास भी है। 12 नवंबर को उसकी बारात बिजौली से हजीरा गई थी। शादी के दूसरे दिन उसे जानकारी मिली कि उसकी शादी में खाना कम पड़ गया था। उसने बाद में पता लगाया कि रतवाई गांव निवासी ट्रांसपोर्टर रविंद्र राणा और उनके साले राहुल राणा ये अफवाह फैला रहे हैं।

इससे गुस्सा हुए आरोपी ने दोनों को मारने का प्लान बनाया। उसने अपने 2 दोस्तों को साथ लेकर हंसराज होटल दोनों को मिलने के लिए बुलाया और उन्हें गोली मार दी। ट्रांसपोर्टर की कमर, तो साले के हाथ में गोली लगी। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिजौली थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने घटना के 24 घंटे के अंदर अजीत सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक ट्रांसपोर्टर और उसका साले मिलकर आरोपी का मजाक बना रहे थे। शादी के बाद बारातियों को खाना ना मिलने की अफवाह पर उसे गुस्सा आ गया और उसने घटना को अंजाम दे दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here