पंजाबः सुबह-सुबह चली गोलियां, एक की मौ’त, देखें वीडियो

अमृतसरः अटारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रनगढ़ में आज सुबह सुबह गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह गोल्डी के रूप में हुई है। जबकि उनके भाई बिक्रमजीत सिंह गंभीर इस गोलीबारी में घायल हो गए।

जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा कि मामूली विवाद को लेकर गोली चली है। बता दें कि पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामलों में बढ़ोतरी हो रही हैै। वहीं पिछले कुछ दिनों से अमृतसर में गोली चलने की वारदातें काफी बढ़ रही है। ऐसे में एक बार फिर से गोली चलने के मामलेे में इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *