Jalandhar News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 3 गिरफ्तार

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना 8 की उप चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, राकेश कुमार और शंगूरी सिंह के रूप में हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी मकसूदा के रहने वाले है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। हालांकि इस केस को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। पुलिस आरोपियों से नशीले पदार्थों को लेकर सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि नशे की सप्लाई की चेन तक पहुंचा जा सके। जल्द पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *