Home National Train की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Train की चपेट में आने से मजदूर की मौत

0
Train की चपेट में आने से मजदूर की मौत

उधम सिंह नगरः ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मूल रूप से ग्राम वादिया मुजफ्फरपुर नगर बिहार का रहने वाला था और यहां मजदूरी का काम करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार 40 वर्षी सत्यपाल साहनी पिछले कुछ वर्षों से दुर्गा विहार भूरारानी में किराए के मकान पर रहता था और मूल रूप से बिहार का निवासी था। उसके पांच बच्चे हैं जिसमें तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीते दिनी वह मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। इसी बीच सत्यपाल साहनी (मजदूर) भूरारानी के समीप अंडरपास से पटरी पार करने के दौरान रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया।

आईपीएस निहारिका तोमर ने जानकारी दी है कि जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here