Home Breaking News वोटिंग के दौरान चुनाव आयोग ने 2 पुलिस कर्मियों पर लिया एक्शन, किया निलबिंत, देखें वीडियो

वोटिंग के दौरान चुनाव आयोग ने 2 पुलिस कर्मियों पर लिया एक्शन, किया निलबिंत, देखें वीडियो

0
वोटिंग के दौरान चुनाव आयोग ने 2 पुलिस कर्मियों पर लिया एक्शन, किया निलबिंत, देखें वीडियो

कानपुरः सीसामऊ इलाके में उपचुनाव के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि कुछ वोटरों को मतदान से रोका गया। वहीं इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लेते हुए 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर सीसामऊ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें आरोप लगाए जा रहे हैं कि वॉर्ड नंबर 6 के कंपोजिट स्कूल में मतदान के दौरान लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है।

अनवरगंज गेट नंबर 3 पर बड़ी संख्या में मतदाता आधार और पैन कार्ड जैसे पहचान पत्र लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें मतदान करने से मना कर दिया। जिसके बाद इस मामले में चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए दो पुलिस कर्मियों को निलबिंत कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटाने का आदेश दिया।

फिलहाल, इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। यह चुनाव बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों पार्टियों की साख इस चुनाव में दांव पर लगी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here