Home Punjab>Kapurthala Jalandhar के पड़ोसी जिले में शादी समारोह से लौट रहे BJP नेता का कत्ल

Jalandhar के पड़ोसी जिले में शादी समारोह से लौट रहे BJP नेता का कत्ल

0
Jalandhar के पड़ोसी जिले में शादी समारोह से लौट रहे BJP नेता का कत्ल
कपूरथलाः जालंधर के पड़ोसी जिले में कपूरथला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुल्तानपुर लोधी में भाजपा नेता का कत्ल कर दिया गया है। मृतक की पहचान हनी निवासी सुल्तापुर लोधी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता का पुरानी रंजिश के चलते कत्ल कर दिया गया। इस घटना में मृतक के उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता हनी अपने परिवार सहित शादी समारोह से लौट रहा था कि रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते उसको रोककर उसका कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता हनी कुमार देर रात दाना मंडी में गंभीर घायल अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है। मृतक की भाभी रजनी पत्नी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर गांव डडविंडी में एक धार्मिक समागम से आए थे। उनका देवर भी उनके साथ आ गया। इसके बाद खाना बनाकर वह दोबारा डडविंडी चली गई। उनका देवर हनी कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल अपने दोस्तों अजय कुमार बंटी, अमन कुमार के साथ बाइक पर गया था। कुछ देर बाद तीनों गंभीर घायल अवस्था में दाना मंडी में मिले। उनके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। सभी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ला सैदा के युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से उनके देवर पर मोहल्ले सैदा के नौजवानों ने तीसरा हमला किया है। जिसमें उसकी जान चली गई। हनी कुमार भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा का अध्यक्ष था। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here