Home Entertainment Jalandhar News: Shree Ganesh Jewellers की दुकान से व्यक्ति ब्रेसलेट लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

Jalandhar News: Shree Ganesh Jewellers की दुकान से व्यक्ति ब्रेसलेट लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

0
Jalandhar News:  Shree Ganesh Jewellers की दुकान से व्यक्ति ब्रेसलेट लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतर्गत आते लाल बाजार में श्री गणेश ज्वेलर की दुकान में देर रात करीब 8.30 बजे व्यक्ति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, आरोपी गूंगा बनकर दुकान में खरीदारी के लिए दाखिल आया था। इस दौरान आरोपी ने दुकानदार को चकमा देकर जेब में ब्रेसलेट छुपाकर लिया और बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया। दुकानदार को चोरी का सीसीटीवी कैमरे के जरिए पता चला, लेकिन तब तक आरोपी दुकान से फरार हो चुका था। सीसीटीवी के अनुसार आरोपी ने 3 मिनट में वारदात को अंजाम दिया।

शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले कुनाल ने बताया कि उनकी लाल बाजार में श्री गणेश ज्वेलर के नाम से दुकान है। वह रात करीब 8.30 बजे दुकान पर बैठा था। उसी दौरान एक युवक खरीदारी के लिए आया। इशारों-इशारों में युवक ने ब्रेसलेट खरीदने की बात कही। उन्होंने लाकर से चांदी के ब्रेसलेट निकाल वजन कर डिब्बा उसके आगे खोल दिया। दुकानदार ने बताया कि वह युवक उससे इशारों से हर ब्रेसलेट की कीमत पूछ रहा था।

उसी दौरान एक महिला ग्राहक दुकान में दाखिल हुई। वह उनसे बात करने लगा तो इसी का फायदा उठाकर ब्रेसलेट अपनी जेब में डाल लिया और फिर उनसे किसी दूसरी चीज की मांग करने लगा लेकिन उन्हें उसका इशारा समझ में नहीं आया। फिर वह युवक उन्हें यह इशारा करके बाहर निकला कि वह किसी को साथ लेकर बाद में दुकान पर आता है। उस युवक के जाने के बाद डिब्बे का दोबारा वजन किया तो उसमें से 100 ग्राम चांदी कम थी। वह बाहर निकले तो युवक तब तक फरार हो चुका था। फिर सीसीटीवी चेक किए तो उसमें वह युवक ब्रेसलेट चोरी करते दिखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here