झारखंड: विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। 81 सीटों के लिए हुई वोटिंग की गिनती जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जा रहे हैं। उसके बाद ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। झारखंड में 34 सीटों पर एनडीए और इंडिया 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 2 पर अन्य आगे चल रही है। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस गठबंधन ने एक सीट से बढ़त बनाई हुई है। 11 सीटों से कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है।