Home Punjab>Sri Muktsar Sahib Punjab News: 4 उप-विधानसभा चुनाव की काउंटिग शुरू, पांचवें राउंड में 2 सीटों पर आप और 2 सीटों पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त

Punjab News: 4 उप-विधानसभा चुनाव की काउंटिग शुरू, पांचवें राउंड में 2 सीटों पर आप और 2 सीटों पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त

0
Punjab News: 4 उप-विधानसभा चुनाव की काउंटिग शुरू, पांचवें राउंड में 2 सीटों पर आप और 2 सीटों पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त

मोहालीः पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM से वोटों की गिनती की जा रही है। कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें पूर्व CM स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल, 2 सांसदों की पत्नियों और एक सांसद के बेटे के ऊपर सबकी नजर है।

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में पांचवें राउंड में कांग्रेस जतिंदर कौर रंधावा 17825 वोटों से आगे है, जबकि आप पार्टी के गुरदीप सिंह रंधावा 16530 वोटों से आगे है, वहीं भाजपा रवीकरन सिंह काहलों को 2062 वोट मिले है। कांग्रेस ने 1295 वोटों से लीड बनाई हुई है।

बरनाला में पांचवें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को 8035 वोट मिले, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 7348 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को 6113 वोट मिले। कांग्रेस ने इस सीट से 687 वोट की लीड बना ली है।

गिद्दड़बाहा सीट पर पांचवें राउंड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों 5166 वोट से आगे चल रही है। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग 4492 वोट से आगे चल रही है और तीसरे नंबर पर मनप्रीत सिंह बादल 1015 वोट से आगे रहे है।

चब्बेवाल सीट पर पांचवें राउंड में आप पार्टी के उम्मीदवार डॉ. ईशाक कुमार को 14558 वोट मिले, कांग्रेस उम्मीदवार रणजीत कुमार को 8634 और भाजपा उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल को 1538 मिले है। आप उम्मीदवार ने 5924 की लीड बनाई हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here