पंजाबः संदिग्ध अवस्था में जेल में 2 हवालातियों की मौ’त से अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

होशियारपुरः पंजाब की जेलों में आए दिन सामान बरामद होने के मामले आ रहे है। हालांकि सरकार द्वारा जेल में सख्ती से सुरक्षा प्रबंधों के किए जाने के दावे किए जा रहे है। वहीं अब ताजा मामला सामान मिलने का नहीं बल्कि जेल में कैदियों की मौत हो जाने का सामने आया है। जहां जेंल में 2 हवालातियों फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। वहीं कैदियों की मौत की सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।  जानकारी मिली है की जेल के अंदर जो कपड़े सुखाने वाली रस्सी होती है उसी के साथ फंदा लगाया है।

घटना सुबह तड़के की बताई जा रही है। मृतक हवालातियों की पहचान ओमकार व टीटू के तौर पर हुई है। ओमकार होशियारपुर के सुंदर नगर व टूटी मौजूदा समय में चब्बेवाल और मूल रूप से यू.पी. का रहने वाला है। जिक्रयोग्य है कि हवालाती ओमकार पर नशे के 4 पर्चे दर्ज थे और हवालाती टीटू पर दुष्कर्म का मामला दर्ज था। फिलहाल उक्त कैदियों की ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जब इन कैदियों के फंदे लगाने की खबर अधिकारियों तक पहुंची तो वह मौके पर पहुंचे जहां दोनों लटकते पाए गए। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उक्त मृतक हवालातियों के शव अस्पताल की मोर्चर में रखवा दिए गए हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *